-अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, अफसरों के संग की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रेलवे के एडीआरएम राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर हो रहे विकास कार्याें की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीआरएम, रेलवे विभाग के सीनियर डिप्टी इंजीनियर, सीनियर डिप्टी कार्मशियल मैनेजर व गति शक्ति के मैनेजर, अन्य अधिकारियों के साथ दोपहर में रेलवे स्टेशन पर विशेष रेलवे यान से पहुंचे।
उन्होंने रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। यह भी पूछा कि स्टेशन पर कौन से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही विकास कार्याें की प्रगति की जानकारी भी ली। बाद में एडीआरएम नगर में पहुंचे रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना की विकास भवन में बुलाई बैठक में शामिल हुए। शाम के समय अपने विशेष रेलवे यान से वापस लौट गए।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि एडीआरएम ने विकास कार्याें की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद वह दिल्ली मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।