फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गंदगी से परेशान दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्या समाधान के लिए अधिशासी अधिकारी को सौंपा प्रार्थनापत्र
विज्ञापन

फोटो समाचार।
संवाद न्यूज एजेंसी।
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में दरगाह परिसर स्थित सार्वजनिक शौचालय में गंदगी, जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने प्रदर्शन कर समस्या समाधान की मांग की। साथ ही अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।
कस्बा भोकरहेड़ी बाजार के दुकानदार सुदेशपाल, मनोज, राहुल कुमार, अनुराग मलिक, खुशीराम, जयवीर सिंह, सतेन्द्र कुमार, संजय सिंह आदि ने अधिशासी अधिकारी को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि दरगाह परिसर में नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन यह शौचालय मात्र दिखावा बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय में न ही साफ-सफाई है और न ही पानी की व्यवस्था। इस शौचालय को समस्त बाजार के दुकानदार व व्यापारी प्रयोग करते हैं, लेकिन पिछले काफी समय से शौचालय में गंदगी फैली हुई है। पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दुकानदारों ने शौचालय पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही शौचालय पर नगर पंचायत की ओर से एक स्थाई सफाई कर्मचारी तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें