फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रेलवे ट्रैक का कार्य रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। किसानों ने अनुदान एवं मुआवजे की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक का कार्य रुकवा दिया तथा चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, कार्य नहीं होने देंगे। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी मंसूरपुर मनोज चाहल पहुंचे और उन्होंने समझा बुझाकर किसानों को शांत किया।
विज्ञापन

रेलवे द्वारामाल ढुलाई के लिए डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर के तहत रेलवे ट्रैक का निर्माण कर रहा है। शुक्रवार को भाकियू भानु गुट के विशाल अहलावत के नेतृत्व में किसान गांव सोंटा रेलवे फाटक के पास स्थित प्लांट पर पहुंचे और वहां कार्य कर रहे मजदूरों को कार्य करने से रोक दिया। सूचना पर मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज चाहल भी पहुंचे। किसानों ने उन्हें बताया कि वायदे के मुताबिक उन्हें अभी तक अधिग्रहीत की गई भूमि पर अनुदान नहीं मिला है। रेलवे के ठेकेदार राजीव त्यागी ने मंसूरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्य शुरु कराने की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि शनिवार को दोनों पक्ष जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे। वहां जो निर्णय होगा उसके अनुसार ही कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें