खतौली (मुजफ्फरनगर) में रेलवे स्टेशन के पास अत्याधुनिक मशीन से रेलवे ट्रैक पर डाले जा रहे पत्थर।
- फोटो : KHATAULI
अत्याधुनिक मशीनों से ट्रैक के स्लीपर बदले और पत्थर डाले
खतौली। रेलवे कर्मचारियों ने दो घंटे का ब्लॉक लेकर अत्याधुनिक मशीनों से रेलवे ट्रैक के स्लीपर बदले और ट्रैक पर पत्थर डाले। हालांकि इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
सोमवार दोपहर को रेलवे कर्मचारियों ने दो घंटे का ब्लॉक लिया। ब्लॉक लेने के बाद कर्मचारियों ने अत्याधुनिक मशीनों से रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे ट्रैक के स्लीपरों को बदला। स्लीपरों को बदलने के बाद ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए पत्थर भी डाले गए। रेलवे के इंजीनियर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सर्दी के मौसम में प्रत्येक वर्ष रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम प्रतिदिन किया जाता है। जहां पर रेलवे ट्रैक के स्लीपर कमजोर हो जाते हैं या नीचे की ओर धंस जाते हैं। उन स्लीपरों को तुरंत बदल दिया जाता है। रेलवे ट्रैक पर करीब दो घंटे तक कर्मचारियों ने काम किया। इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।