फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कारीडोर के लिए जमीन अधिग्रहण मामले में प्रदर्शन

Sat, 27 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में प्रदर्शन के बाद रेलवे अधिकारी को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फनगर के  खतौली में डेडिकेटिड फ्रेट कोरिडोर के लिए रेलवे द्वारा एक्वायर की गई किसानों की भूमि का मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन


फ्रेट कोरिडोर के लिए जनपद  के किसानों की करीब 11 लाख मीटर भूमि रेलवे द्वारा एक्वायर की गई है। भाकियू ने मुआवजे को बहुत ही कम बताते हुए 23 अगस्त को गांव भैंसी में पंचायत कर मुआवजा सर्किल रेट से न  दिए जाने पर रोष प्रकट किया  था। पंचायत में मौजूद 25 ग्रामों के किसानों ने मुआवजा न बढ़ाएजाने पर दो सितंबर को रेलवे ट्रेक पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी थी।

शुक्रवार को इसी मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की  और रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। कहा कि किसानों की हालत दिनांेदिन खराब हो रही है। ज्ञापन में मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग की गई है। इस दौरान जितेंद्र, राजपाल, धीरज, विशाल, कालू, मंगल, मांगेराम, सुशील, ब्रजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें