फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटिकट यात्री मिलने पर चालक परिचालक की संविदा समाप्त

Sat, 27 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
up roadways - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के यातायात अधीक्षक द्वारा बस चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर डिपो की बस में आठ यात्री बिना टिकट मिले। जिसकी रिपोर्ट मिलने पर एआरएम ने परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है। इसके अलावा शराब पीकर बस चलाने वाले आरोपी चालक की भी संविदा समाप्त की गई।
विज्ञापन


परिवहन निगम के यातायात अधीक्षक शंकर लाल ने गत दिवस रुड़की के पास मुजफ्फरनगर डिपो की बस को चेक किया तो उसमें आठ यात्री बिना टिकट के मिले। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम बीवी अग्रवाल को दी। इस रिपोर्ट के आधार पर एआरएम ने परिचालक हरीश की तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त कर दी। एआरएम ने बताया कि चालक हरविंदर सिंह भी संविदा समाप्त की गई है।

उसने शराब के नशे में बस का संचालन किया तथा मोदीनगर में खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। परिचालक की सूचना पर अधिकारियों को मौके पर भेज कर जांच कराई गई। जांच में चालक शराब पीए हुए मिला। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर चालक की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें