फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन का तार टूटा, सवा घंटे खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बारिश के दौरान तेज हवा चलने पर दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन की विद्युत लाइन का तार टूट गया। जिससे अंबाला से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को सवा घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया। जड़ौदा में भी हरिद्वार से पुरी जा रही ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकी गई।
विज्ञापन

रविवार रात से मौसम खराब हो रहा था। सोमवार अलसुबह लगभग चार बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह लगभग पौने दस बजे के समय जड़ौदा व मंसूरपुर क्षेत्र में रेलवे की विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। इसी बीच अंबाला से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस इंटरसिटी ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। तार टूटने के कारण ट्रेन को दिल्ली की तरफ जाने से रोक दिया गया। जिस कारण इस ट्रेन को यहां स्टेशन पर सवा घंटे खडे़ रहना पड़ा। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों का परेशानी हुई। लाइन सही होने पर ट्रेन को रवाना किया गया।
रेल स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि ट्रेन दस बजकर एक मिनट पर पहुंची थी और 11.20 बजे पर लाइन सही होने पर रवाना हो गई थी। इंटरसिटी के अलावा जड़ौदा स्टेशन पर हरिद्वार से पुरी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी कुछ देर के लिए रोकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें