फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। देर रात पुलिस ने कस्बे के पटाखा व्यापारियों के गोदाम पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। इसके बाद अवैध पटाखा गोदाम को सील किया। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के आरोप में दो व्यापारियाें को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां में 6 दिन पहले अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया था। इस घटना में गोदाम का लिंटर टूट गया था। आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी। हुसैनपुर कलां गांव की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। रविवार देर रात तहसीलदार सतीश चन्द बघेल व सीओ हिमांशु गौरव ने पुलिस बल के साथ कस्बे में अवैध पटाखा गोदाम में छापामारी की। पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे व आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने व्यापारियों के दस्तावेज देखकर पटाखा गोदाम पर सील लगा दी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के आरोप में पटाखा व्यापारी आकाश गोयल व मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें