गांव करहेड़ा में चौधरी चरणसिंह भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता हुई। बड़ौत के गढ़ी-दोघट गांव के डॉ. राहुल के भैंसे ने प्रथम स्थान हासिल कर शील्ड जीती। ग्राम प्रधान धीरज राठी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गांव करहेड़ा के चौरावाला मार्ग पर एक किलोमीटर दूरी के लिए भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें गांव जटमुझेड़ा, सबका, दोघट, चौरावाला, भाज्जू, भोराकलां, रहतना, गढ़ी, पूसार, तिस्सा, दौलतपुर, भोकरहेड़ी, भोपा, ककरौली आदि गांवों से पशुपालकों ने भाग लिया। शुभारंभ अमित राठी ने करते हुए कहा कि अच्छी प्रतिस्पर्धा हमेशा सिखाने का काम करती है। इससे हमें कुछ सीखना चाहिए।
ग्रामीण आंचल में होने वाली प्रतियोगिता हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता के दौरान फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर गांव करहेड़ा के शानू के भैंसे को दौड़ाया। प्रतियोगिता में बड़ौत के गांव गढ़ी दोघट के डॉ राहुल का भैंसा प्रथम, बागपत के रहतना गांव के चौधरी राहुल का भैंसा द्वितीय और सबका गांव के प्रधान विनोद का भैंसा तृतीय स्थान पर रहा।
विजेताओं को प्रधान धीरज राठी ने प्रथम को 5100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये और तृतीय को 2100 रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में रविंद्र, मिंटू मास्टर, डॉ. शेखर, बिन्नू राठी शामिल रहे। सौरव, अंकुश, गौरव, टिेंकू, मोनू, उधम सिंह, चुन्नू, प्रविंद्र, ज्योति, नितिन आदि मौजूद रहे।