शहर सीट पर किदवईनगर के बूथ नंबर 48 पर सबसे कम 40.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। 21 बूथ ऐसे हैं जिन पर 75 प्रतिशत से अधिक और छह बूथ ऐसे हैं जिन पर पचास प्रतिशत से कम मतदान रहा। शहर सीट के सभी बूथों पर नजर डाले तो दोनों समुदाय का मत प्रतिशत लगभग बराबर रहा।
शहर सीट के जिन 21 बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, वह दोनों समुदाय के हैं। इनमें इस्लामिया इंटर कॉलेज का बूथ नंबर 21, आजाद जूनियर हाईस्कूल का बूथ नंबर 23, 24, जैन औषधालय का बूथ नंबर 74, गर्बी स्कूल का बूथ नंबर 95, रामलीला टिल्ला के छह बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। जिला चिकित्सालय गैराज के बूथ नंबर 135, केवलपुरी के बूथ नंबर 154, 157 पर 75 प्रतिशत से अधिक मत पड़े।
गांव भिक्की के बूथ नंबर 292, धंधेड़ा के बूथ नंबर 296, 297, मखियाली के बूथ नंबर 304, भंडूरा के बूथ नंबर 317, 318, असदनगर के बूथ नंबर 321 पर 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई। सर्वाधिक 86.59 प्रतिशत वोट धंधेड़ा के बूथ नंबर 296 पर पड़े। शहर सीट पर छह बूथ ऐसे भी हैं जिन पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ हैं।
सबसे कम जैनिबिया गर्ल्स किदवई नगर के बूथ नंबर 48 पर 40.69 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा छोटूराम डिग्री कॉलेज के बूथ नंबर 11, बूथ नंबर 15 पर, इस्लामिया के बूथ नंबर 58 पर, मदन मोहन मालवीय के बूथ नंबर 195 पर, जैन कन्या नई मंडी के बूथ नंबर 246 पर पचास प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर दोनों समुदायों का मत प्रतिशत लगभग बराबर रहा है।