फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा खंडित करने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 14 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुढ़ाना । गांव राजपुर व परासौली के बीच लिंक मार्ग पर असामाजिक तत्वों द्वारा गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा खंडित करने से ग्रामीणों में रोष है। घटना से क्षुब्ध हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। 
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर व परासौली के बीच लिंक मार्ग पर गोरखनाथ की माढ़ी है। शुक्रवार को देर रात के समय कुछ असामाजिक तत्वों ने माढ़ी पर स्थित गोरखनाथ की प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की सूचना परासौली के ग्रामीणों को मिली तो श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। गांव के दर्जनों श्रद्धालु गोरखनाथ की माढ़ी पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही परासौली के चौकी इंचार्ज विनोद कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। माढ़ी पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने समझाया। चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि जांच कर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा खंडित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपी न पकडे़ गए तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। माढ़ी पर हंगामा करने वालों में घनश्याम, राकेश, प्रेम सिंह, पप्पू, राकेश, कंवरपाल, वेदपाल, भारत, अनिल, अशोक, कुलदीप सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें