विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा की आतंकी घटना के विरोध में शिवचौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। पांच सैनिकों के शहीद होने पर आक्रोश जताया।
विहिप कार्यकर्ता टाउन हाल के मैदान में एकत्र हुए।
जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल ने कहा कि पुलवामा की आतंकी घटना में भारत के पांच जवान शहीद हो गए हैं। पाक सेना आतंकवादियों का सहारा ले रही है। पाक सेना की इस दुस्साहसिक कार्रवाई की सभी भर्त्सना करते हैं। सुरक्षा प्रबंधों में बरती गई लापरवाही के लिए सरकार जिम्मेदार है।
देश आज आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। सेटेलाइट से हर व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है। आधुनिक विमानों से चप्पे-चप्पे की सुरक्षा की जा सकती है। सह संयोजक विकास अग्रवाल ने कहा कि हमले की घटना से पूरे देश में आक्रोश है। सेना को पाकिस्तान और आतंकियों पर हमले की खुली छूट मिलनी चाहिए।
विहिप कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शिवचौक पर पहुंचे। शिवचौक पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया गया। इस अवसर पर श्याम विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, प्रदीप त्यागी, मोहित बंसल, निकुंज सैनी, शुभम चाहल, अंशुल त्यागी, शुभम त्यागी, मुकुल शर्मा, शिवांश वर्मा, प्रद्युमन चौहान, नितिन तायल, सतीश कौशिक, कमल कुमार, सार्थक नामदेव, योगेश कुमार, वासु सिंघल, विशाल आदि रहे।