आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर रोष
मुजफ्फरनगर, खतौली। फेसबुक पर मोहम्मद साहब की आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर दूसरे वर्ग के लोगों में रोष व्याप्त है। जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जमीयत उलेमा तहसील खतौली के तहसील सदर मौलाना सैयद मोहम्मद साद के साथ अन्य पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि खतौली की चैपाल के नाम से कुछ लोगों ने फेसबुक आईडी ग्रुप बना रखा है, जिसमें हजारों सदस्य जुड़े हुए हैं। चैपाल की फेसबुक पर पैगम्बर मौहम्मद साहब का आपत्तिजनक पोस्ट बनाकर डाल दी गई है। बकरीद के मौके पर कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तहरीर देने वालों में मो. अकील महासचिव, हाजी यूसुफ शहर सदर, मौलाना इस्राइल आदि शामिल रहे।