.. राधे तेरे चरणों की जो धूल मिल जाए पर झूमे श्रद्धालु
देवबंद। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर (श्री राधा नवरंगी लाल) में शनिवार की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें निखिल गर्ग ग्रुप द्वारा श्री राधा नवरंगी लाल के भजनों का गुणगान कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
मंदिर के सेवा अधिकारी नीरज गोस्वामी व हितेश गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर जी को सुंदर वस्त्र और मुकुट, पाजेब के साथ फूलों के गहने पहनाए गए। इतना ही नहीं पूरे मंदिर परिसर को मनमोहक फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान वरिष्ठ समाजसेवी अजय गोयल रहे। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने जय जय श्री राधा वल्लभ, राधे तेरे चरणों की जो धूल मिल जाए, राधा रानी को श्याम प्यारे राज दुलारे राज दुलारे आदि भजनों का गुणगान किया। ठाकुर जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन के सुंदर वृतांत सुनाए। कार्यक्रम में डोली, रजनी, बबीता, सुनीता, संगीता, प्रियंका, आरती, श्रुति, नीति, सुदेश, राजेंद्र टंडन, अजय टंडन, मोनू बंसल, दीपकराज सिंघल, पं. ललित गोस्वामी, विजय गोयल, शिव कुमार वर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।