फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्टस की दुकान में चोरी, व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
भोपा में व्यापारियों की पंचायत में पहुंचे थाना प्रभारी के सामने नाराजगी जाहिर करते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा। विद्युत उपकेंद्र के निकट शनिवार रात में स्पेयर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का तेल आदि सामान चुरा लिया। चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने बैठक कर घटना का खुलासा जल्द न होने पर बाजार बंद कर थाने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भोपा निवासी अरविंद कुमार की यश ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में है। अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह जैसे ही वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला। मोबिल ऑयल की 20 - 25 बाल्टी आदि सामान गायब था। पता चलने पर व्यापारी एकत्र हो गए, इसके बाद बैठक का आयोजन किया। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक राजवंशी, सेवार्थ क्लब के अध्यक्ष प्रदीप वालिया, मधु शर्मा, विकास कर्णवाल, मोहन धीमान, रजनीश शर्मा, सोनू शर्मा, विनेश मलिक, सचिन धीमान, मुस्तकीम, कपिल, डॉ. प्रमोद, निशू, बबलू आदि ने कहा कि अगर 3 दिन में घटना का खुलासा नहीं होता तो बाजार बंद करने के साथ ही थाने पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
थाना प्रभारी के प्रति नाराजगी
बैठक में पहुंचे थाना प्रभारी ने व्यापारियों को संतुष्ट किए बिना ही कहा कि सभी दुकानदार सीसीटीवी कैमरों व अपने चौकीदार की व्यवस्था करें। इससे व्यापारी नाराज हो गए। व्यापारियों ने कहा कि क्या व्यापारियों के प्रतिष्ठान व किसानों की सुरक्षा में पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें