फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मजदूरों को मांडी की दोना फैक्टरी तक लाने वाला रबित गिरफ्तार

विज्ञापन
रबित, मांडी,
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने बंधुआ मजदूरी कराने और उत्पीड़न के मामले में मांडी गांव के रबित उर्फ रेबिट को गिरफ्तार किया है। आरोपी दूर-दराज से मजदूरों को झांसा देकर फैक्टरी तक लाता था। इसके बदले उसे कमीशन भी दिया जाता था। वह करीब दो महीने पहले हरिद्वार और अंबाला से तीन मजदूरों को लाया था। इन मजदूरों को फैक्टरी में बंधक बनाकर काम कराया गया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने ढिंढावली मार्ग पर पुलिया से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रबित उर्फ रेबिट ने पुलिस को बताया कि वह मुख्य अभियुक्त अंकित बालियान के लिए काम करता था। अंकित उसे मजदूरों को लाने के लिए पैसे देता था। रबित विभिन्न राज्यों के रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर जाता था। वह मजदूरों को अच्छे वेतन और भोजन का प्रलोभन देकर लाता था।
मजदूरों को रोजाना 45 बोरे दोना बनाते होते थे। इससे कम दोना बनाने पर उन्हें सजा दी जाती थी।

- उज्ज्वल, महोबाकी, भभुगा
- संतोष, जोरगामा, बिहार
- रंजीत पासवान, मोतीहारी, बिहार
- शिवम, औरैया
- रामू, जोलीकोट, नैनीताल
- दिलशाद, अमरोहा
- सोनू चौहान, आगरा
- विक्रम, जोधपुर, राजस्थान
- राज हंस, मधुबनी, बिहार

इन मजदूरों को लेकर गई पुलिस
तितावी थाने से छत्तीसगढ़ के सकेती निवासी नारायण, सीतापुर निवासी जगदीश और हरियाणा के हलालपुर निवासी साहिल को पुलिस उनके घर छोड़ने के लिए गई है। इसके अलावा एक नाबालिग को बाल कल्याण समिति के माध्यम से परिजनों को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


सरेंडर करने की फिराक में मुख्य आरोपी
मुजफ्फरनगर। फैक्टरी मालिक अंकित बालियान ने अदालत में सरेंडर अर्जी दाखिल कर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया है। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है। मोबाइल सर्विलांस के सहारे भी आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी पर नेपाल के अर्जुन की हत्या की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
-
ये था मामला
तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव की दोना बनाने की फैक्टरी में डेढ़ साल से यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य स्थानों से लाए गए मजदूरों को बंधक बनाकर रखा गया। बंधुआ मजदूर बनाकर दिन में एक बार सूखी रोटी देकर 24 घंटे काम कराया जाता रहा। वेतन मांगने एवं बाहर जाने की बात पर नुकीले डंडों से मारपीट की जाती और पिटबुल कुत्तों से भी डराया जाता था। मामले में नया मोड़ 22 जून को आया। जोधपुर के मजदूर विक्रम ने किसी तरह फैक्टरी से भागकर तितावी थाने में जानकारी दी। इसके बाद 23 जून को पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने मजदूरों को बंधनमुक्त कराया था।

हथियार तस्करी से जुड़ रहे दोना फैक्टरी के तार
मांडी गांव की दोना फैक्टरी के तार हथियार तस्करी से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस और एसओजी टीम की जांच में सामने आया कि फैक्टरी से जुड़ा एक व्यक्ति बड़े पैमाने पर हथियारों की तस्करी में शामिल है। इसके अलावा गांव में हुई एक मौत के मामले में भी भूमिका संदिग्ध है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

-
आरोपी रबित पकड़ा गया
पुलिस ने आरोपी रबित को पकड़ लिया है। अब मुख्य आरोपी अंकित बालियान की तलाश जारी है। उसे भी पुलिस टीम जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। - अक्षय संजय महाडीक, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें