फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कड़ी सुरक्षा में 72 परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से एडीएम, एसडीएम और डीआईओएस की कड़ी निगरानी में प्रश्नपत्रों को केंद्रो पर भेज दिया गया। सशस्त्र बल की सुरक्षा में प्रश्नपत्रों को लेकर 18 गाड़ियां केंद्रों के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन ही शेष हैं। बोर्ड से आए प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा और अधिकारियों की निगरानी में केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इस कमरे को स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में ही स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया जाएगा। स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा चालू रहेंगे। कंट्रोल रूम से भी पूरी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें