फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक के परिवार के सात सदस्यों को क्वारंटीन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालक के परिवार के सात सदस्यों को क्वारंटीन किया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोराना से संक्रमित मिली महिला को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी कार से नोएडा छोड़ने गया था। उसके परिवार के सात सदस्यों को प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया है। उसका मकान भी सील कर दिया गया है। संपर्क में रहने वाले पड़ोसी और दुकानदारों को भी क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम कुमार भूपेंद्र ने बताया कि पूरे गांव को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे गांव का सर्वे करने में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नोएडा में संक्रमित मिली महिला से कार चालक के यहां से रिश्तेदारी है। नोएडा आने जाने में भी वह उसके साथ रहा। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत ने बताया कि कार चालक सहित उसके परिवार के सभी सदस्यों को जिला मुख्यालय पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। सभी के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। एसडीएम ने बताया कि यदि जांच पॉजिटिव आती है तो पूरे गांव को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें