फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने की गुणवत्ता की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों के लिए बने खाने की गुणवत्ता की जांच की
विज्ञापन

खतौली। क्वारंटीन किए गए श्रमिकों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच अधिकारी स्वयं करने के बाद ही श्रमिकों को दे रहे हैं। अधिकारी श्रमिकों के भोजन के साथ कोई लापरवाही बरतना नहीं चाहते।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने से पहले नगर में बने क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया है। उनकी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच भी कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा। तब तक उन्हें प्रशासन की ओर से खाने पीने की सामग्री दी जा रही है। नगर में जनता इंटर कालेज, मेपल्स स्कूल, गोल्डन हार्ड स्कूल, कबूल कन्या स्कूल, हरबंश राय कन्या डिग्री कालेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। मेपल्स में श्रमिकों के खाने के लिए बनाए जाने वाला भोजन एसडीएम स्वयं देख रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी व सीओ खतौली अशीष प्रताप सिंह खाना तैयार होने के समय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। उसके बाद श्रमिकों को भोजन खाने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें