प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजीव गर्ग गंगा बैराज में घड़ियाल छोड़ते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगा में 30 घड़ियाल छोड़े
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। घड़ियाल संरक्षण कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक एवं विभाग अध्यक्ष राजीव गर्ग ने शनिवार को गंगा बैराज के पास गंगा में 30 घड़ियाल छोड़े। इस दौरान उन्होंने हैदरपुर वेटलैंड का निरीक्षण भी किया।
लखनऊ से आए मुख्य वन संरक्षक एवं विभाग अध्यक्ष राजीव गर्ग शनिवार को यहां मध्य गंगा बैराज पर पहुंचे। उनके साथ मुख्य वन संरक्षक एनके जानू भी रहे। उन्होंने हैदरपुर वेटलैंड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डीएफओ सूरज कुमार, वन क्षेत्राधिकारी मोहन बहुखंडी के साथ हैदरपुर वेटलैंड में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेटलैंड में पहुंच रहे प्रवासी व अप्रवासी पक्षियों को देखा। गंगा नौका से भ्रमण कर डॉल्फिन भी देखीं। इसके बाद उन्होंने लखनऊ की कुकरैल रेंज से लाए गए 27 मादा व 3 नर घड़ियालों को गंगा में छोड़ा। डीएफओ ने बताया कि सभी घड़ियाल छोटे हैं। घड़ियाल संरक्षण कार्यक्रम के तहत अब फरवरी में और घड़ियाल गंगा में छोड़े जाएंगे।