फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ने निधि संग्रह टोली पर पुष्पवर्षा की

विज्ञापन
पुरकाजी में श्री राम मंदिर हेतू धन संग्रह करते लोगों की टीम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने निधि संग्रह टोली पर पुष्पवर्षा की
विज्ञापन

पुरकाजी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि संग्रह अभियान का मंगलवार को कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने तो निधि संग्रह टीम पर पुष्पवर्षा करने के साथ ही उन्हें तिलक लगाकर निधि संग्रह करने पर साधुवाद दिया।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विहिप, बजरंगदल व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए टोलियां बनाईं गईं हैं। निधि संग्रह अभियान को कस्बे में जोरदार समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रॉबिन गोयल के आवास पर उनकी 95 वर्षीय बुजुर्ग दादी रुक्मिणी देवी ने निधि संग्रह टीम पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बुजुर्ग महिला ने अपनी जमा पूंजी से निधि संग्रह अभियान में सहयोग भी किया। निधि संग्रह टोली में भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, अनूप गोयल, विनीत चौधरी, अमन गोयल, आनंद धीमान और मनोज कर्णवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें