फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी मसले का रास्ता निकालेंगे

Sun, 29 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह और जिले के चुनाव प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पुरकाजी विधानसभा सीट की परिस्थितियां विकट हैं। सपा प्रत्याशी को नामांकन वापस लेना चाहिए था, इस मामले में हाईकमान जल्द ही कोई हल निकालेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन धर्म निभाएगी, सपा प्रत्याशियों के लिए कार्यकर्ता काम करेंगे। आर्य समाज मंदिर में जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए नसीब सिंह और पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस का गठबंधन सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए बना है।

विधानसभा चुनाव में गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है। पुरकाजी सीट पर कांग्रेस के सामने सपा का प्रत्याशी आ जाने के सवाल पर दोनों नेताओं ने कहा कि हाईकमान इस मामले में भी जल्द सोल्यूशन निकाल लेगा। पूरे घटनाक्रम से हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने दावा किया कि जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता सपा के प्रत्याशियों के लिए काम करेंगे। हाईकमान के निर्देश पर ही वह कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, जिलाध्यक्ष नानू मियां, पूर्व जिलाध्यक्ष तेगबहादुर सैनी, मुकेश शर्मा, सुधीर शर्मा, फारुक, मुजस्सिम, डॉ सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें