फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 48 क्रय केंद्रों पर गेहूं की आज से होगी खरीद शुरू

विज्ञापन
चरथावल में बृहस्पतिवार से गेहूं खरीद के लिए तैयारी करते कर्मचारी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जनपद के 48 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद आज से
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में 48 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद बृहस्पतिवार से शुरू कर दी जाएगी। खाद्य विभाग ने खरीद के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पहली बार किसानों की खरीद ई-पॉस मशीन से होगी। इस बार खरीद का लक्ष्य नहीं दिया गया है। किसानों से 20 रुपये प्रति क्विंटल उतराई, छनाई और सफाई के काटे जाएंगे। किसानों की शिकायत के लिए रिजेक्शन कमेटी गठित की गई है।
किसानों के आंदोलन के मद्देनजर किसानों को अधिकाधिक एमएसपी मूल्य देने के लिए पहली बार विभाग ने खरीद का कोई लक्ष्य नहीं रखा है। जिले में बृहस्पतिवार से सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक 15 जून तक खरीद की जाएगी। जिले में 48 क्रय केंद्रों में नौ केंद्र नवीन मंडी, बघरा, पुरकाजी, चरथावल, जानसठ, मोरना, खतौली, बुढ़ाना और शाहपुर में खाद्य विभाग के है। पीसीएफ के 22 केंद्र संचालित होंगे। उनमें किसान सेवा सहकारी समिति को चयनित किया है। पीसीयू द्वारा 16 केंद्र और एक केंद्र एफसीआई का नवीन मंडी स्थल में रहेगा।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया किसान को समर्थन मूल्य के हिसाब से 1975 रुपये की दर से 20 रुपये प्रति क्विंटल सफाई आदि का काटा जाएगा। तहसील स्तर पर कमेटी का गठन किया है। एसडीएम सदर नोडल अधिकारी होंगे। पहली बार एएमओ की अध्यक्षता में रिजेक्शन कमेटी गठित की गई है। किसान की फसल खराब पाए जाने की शिकायत की जांच का अधिकार इस कमेटी को दिया गया है। यदि कमेटी फसल को खराब बताती है, तो उनका निर्णय मान्य होगा। उनकी रिपोर्ट पर गेहूं रिजेक्ट होगा और इसका उल्लेख विभाग के रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

ई-पॉस मशीन से मिलेगा लाभ
पहली बार ई-पॉस मशीन से तौल होगी। किसान का अंगूठा लगेगा। यदि किसान नॉमिनी का पंजीकरण करा सकता है, तो संबंधित किसान अन्य किसी को फसल बेचने भेजता है, तो उसको सुविधा दी जाएगी। जिला विपणन अधिकारी ने बताया अभी मशीनें नहीं आई है। मशीनों के आने तक पहली प्रक्रिया से खरीद की जाएगी। आधार कार्ड फीड हो जाएगा। किसानों की समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय पर खाद्य विभाग के ऑफिस में कंट्रोल रूम और टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें