फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में धर्म व जाति के आधार पर दी जा रही सजा : सुभाषिनी

Tue, 12 Dec 2023 12:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव खोजा नंगला में कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से भाईचारा सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। भाईचारा सम्मेलन में पूर्व सांसद व सदस्य पोलित ब्यूरो सीपीआईएम सुभाषिनी अली सहगल ने कहा कि देश में अपराधियों को धर्म व जाति के आधार पर सजा दी जा रही है। सरकार देश में सबकुछ बदलना चाहती है इसलिए देश में भाईचारा सम्मेलन कर सब को समझाना होगा और उनके विरुद्ध बोलना पड़ेगा।
गांव खोजा नंगला में सोमवार को कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुभाषिनी अली सहगल ने कहा कि देश में सबकुछ बदला जा रहा है। सरकारी अमला प्राइवेट में जा रहा है। स्कूलों को प्राइवेट किया जा रहा है। गरीब के बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे क्योंकि शिक्षा महंगी हो जाएगी। प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा अच्छी नहीं मिलती। केरल, तमिलनाडु में सरकारी स्कूल हैं, ज्यादातर बच्चे उनमें ही पढ़ते हैं। मणिपुर कांड भुलाया नहीं जा सकता। वहां गृहयुद्ध जैसी स्थिति है। पूरा प्रदेश दो हिस्सों में बंट गया है। देश में दुष्कर्म व हत्या की घटना बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बिजली चली जाएगी, किसानों की खेती चली जाएगी। इसलिए भाईचारा सम्मेलन कर लोगों को समझाना होगा और अपने साथ लोगों को जोड़ना होगा। अवगत कराना होगा कि देश व समाज के साथ क्या हो रहा है। सम्मेलन के आयोजक हाजी इकबाल अहमद, श्याम सुंदर राठी, अनिल कुमार, अरशद बबलू, भारत भूषण, कामिल हसन, अरशद अली, फैसल, मुरसलीन, अफगान, मुस्तकीम, सोनू, सुरेंद्र सिंह, सूरज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें