फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय खेलों में पुनीत कुमार ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
पुनीत कुमार, नौकायन ​खिलाड़ी
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा के रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में पुरुष युगल इवेंट में रजत पदक हासिल किया है। पुनीत ने उत्तराखंड के टिहरी में दो से पांच फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय खेलों में रोइंग ( नौकायन) प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से भाग लिया। प्रतियोगिता हुई ।
विज्ञापन

पुरुष युगल इवेंट में फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश, सर्विसेज, उत्तराखंड व मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश की ओर से पुरुष युगल इवेंट में पुनीत कुमार व आदिल खान फाइनल में खेले और उत्तर प्रदेश के लिए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने स्वर्ण तथा उत्तराखंड ने कांस्य पदक जीता।
गांव काकड़ा निवासी रोइंग खिलाड़ी जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत है तथा वह वर्तमान में देवरिया जनपद में तैनात है। इसने देश के लिए एशियन गेम्स में दो मेडल जीते थे । इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मण अवार्डी इस रोइंग खिलाड़ी ने अपना रोइंग करियर आर्मी से शुरू किया था आर्मी में रहते हुए इस खिलाड़ी ने देश के लिए कई बार मेडल जीते। बताया कि इस खिलाड़ी ने अपने साथी खिलाड़ी के साथ युगल इवेंट में उत्तर प्रदेश के लिए पुरुष वर्ग में पहला पदक हासिल किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें