फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रजबहे की पटरी की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर रजबहा टूटने को लेकर मौके पर निरीक्षण करती तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रतनपुरी। एसडीएम खतौली के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता ने तहसील टीम के साथ गांव मुजाहिदपुर में टूटी रजबहे पटरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पटरी को दुरुस्त कर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए। इसके बाद सिचाई विभाग की तकनीकी टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया।
गांव मुजाहिदपुर में राइट जौली रजबहे की पटरी शौरी निकलने के कारण टूट कर बह गई थी। जिससे मुजफ्फरनगर तथा मेरठ जिले के गांवों कों जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित हो गया था। गन्ने और गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी।
विज्ञापन

एसडीएम खतौली मोनालिसा जोहरी के निर्देश पर सिंचाई विभाग के जेई देवेंद्र कुमार, सींचपाल भोजवीर राणा आदि तकनीकी टीम सवेरे ही उक्त पटरी को दुरुस्त करने गांव में पहुंच गई। उन्होंने श्री परमात्मानंद आश्रम के महंत स्वामी गौरवानंद महात्मा सहित अन्य किसानों से जानकारी ली।
क्षतिग्रस्त पटरी दुरुस्त करने के लिए डंपर की मदद से मिट्टी भराव का कार्य किया गया। जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि शाम तक मिट्टी भराव के बाद ईंट बिछाकर मार्ग को आवागमन के लिए दुरुस्त कर दिया जाएगा।
इसके उपरांत इस पटरी मार्ग पर सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। पटरी दुरुस्त होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। किसानों की गन्ने और गेहूं की फसल में कई फुट पानी भरा है। जिससे किसानों का काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। पूर्व प्रधान मुजाहिदपुर यशपाल सिंह, ग्राम प्रधान भूपखेड़ी अरविंद सोम, महेंद्र सिंह, रजनीश सोम, ओमपाल सिंह, माैजूद रहे।

रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर रजबहा टूटने को लेकर मौके पर निरीक्षण करती तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें