मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर को उत्तर प्रदेश क्रिकेट अंपायरिंग समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इनका कार्य प्रदेश में अंपायरिंग और स्कोरिंग की प्रतिभाओं को खोजने और आगे बढ़ाने, ऑफिशल्स की पोस्टिंग देखने का होगा।
कानपुर में एसोसिएशन की वार्षिक सभा हुई। बीसीसीआई की अंपायर सब कमेटी के सदस्य रह चुके मनोज को दूसरी बार चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व 2019 से 2022 तक वह इस पद पर रहे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में ऑब्जर्वर और कई एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच, टी-20 मैच कराने के अनुभव के साथ अनेक महत्वपूर्ण पदों पर पुंडीर रहे हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर योगेंद्र मलिक, संजय शर्मा, ओमदेब सिंह,विकास राठी रोहित खुशी जताई। ब्यूरो