फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बच्चों को बताई जीवन में दादा-दादी की भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित जीसी पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के जीवन में दादा-दादी और नाना-नानी की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना था।
विज्ञापन

कक्षा-एक और दो के बच्चों के दादा-दादियों एवं नाना-नानियों का भारतीय अतिथि परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। बच्चों ने अपने दादा-दादी को पौधे देकर, तिलक लगाकर और चरण स्पर्श कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने दादा-दादी के सम्मान में गीत, गजल और भजन प्रस्तुत किए। अध्यक्षता सीनियर काउंसलर कंचन सोनी और संचालन हेड मिस्ट्रेस ममता चौहान ने किया। कार्यालय अधीक्षक नीरज बाबू मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें