पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को याद किया
मुजफ्फरनगर। जम्मूृ-कश्मीर में दो साल पहले हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को याद करते हुए हिंदूवादी संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में रविवार को शिवचौक पर पुलवामा हमले की दूसरी बरसी मनाई गई। इस दौरान इस हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए इसे बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तुलसी पार्क में एकत्र हुए और यहां से वीर शहीदों के सम्मान में नारेबाजी करते हुए शिवचौक पर पहुंचे। यहां पर इन कार्यकर्ताओं ने हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि 14 फरवरी को देश का युवा पाश्चात्य संस्कृति के अश्लीलता भरे वेलेंटाइन डे को ना अपना कर देश हित और हिंदू संस्कृति को अपनाकर हिंदुत्व की रक्षा करने का संकल्प लें। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे निर्दोष सैनिक बलिदान हो गए थे, उनको श्रद्धांजलि देकर 14 फरवरी को बलिदान दिवस के रूप में मनाएं। इस अवसर पर वैभव यादव, बंटी चौधरी, कमलदीप, राजेश शर्मा, जितेंद्र सिंह, कार्तिक जौहरी, सुनील चांदपुर, राजकुमार, वीरेंद्र त्यागी, अँजेश गुर्जर, अमित धीमान, मैनपाल, विक्की भाटिया, मोंटी, आकाश मोंगा, हनी मोगा, आशीष खटीक, अनमोल, रेशु, दीपक, कार्तिक शर्मा, आयुष, विराट, अनुज, आदर्श शर्मा और राहुल कश्यप आदि उपस्थित रहे।