कलक्ट्रेट में धरना देते लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगों को लेकर लेखपालों ने सोमवार को भी डीएम कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में लेखपाल विधानसभा के घेराव के लिए लखनऊ रवाना हुए। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिले की सभी तहसीलों के समस्त लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सातवें दिन भी डीएम कार्यालय पर धरना दिया।
धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी सभी छह सूत्रीय मांगों का सकारात्मक रूख अपनाते हुए स्वीकार नहीं करती तब तक उत्तर प्रदेश के समस्त लेखपाल पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए प्रतिदिन धरना देते रहेंगे। आरोप लगाया कि सरकार मांगों के प्रति संवदेनशीलता नहीं दिखा रही है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के समस्त लेखपाल मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर समर्थन में लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, सियानंद, मुकेश शर्मा, ब्रह्मचंद सैनी, रणवीर सिंह, सागर, संजय जैन, हरिकृष्ण, सोमनाथ, अनिल वर्मा, शैलेंद्र शर्मा, रणधीर सिंह, अनिल, ललित मोहन, मोतीराम, प्रवीण कुमार, ओमप्रकाश चौहान आदि लेखपाल मौजूद रहे। अध्यक्षता सतेंद्र अग्रवाल व संचालन नेमपाल प्रजापति ने किया।