फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर ने हाईवे जाम कर फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प
विज्ञापन

भाकियू तोमर ने हाईवे जाम कर केंद्र सरकार का फूंका पुतला
- कृषि कानूनों के विरोध में छपार में लगाया गया सांकेतिक जाम
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाने के बाद केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प और धक्कामुक्की भी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर हाईवे पर छपार में पहुंचे और पीएनबी शाखा के सामने हाईवे पर धरना देकर बैठते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ सदर हेमंत कुमार ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इसी दौरान गुस्साए भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला भी फूंक डाला। पुतला फूंकने के सवाल पर पुलिस से प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़प हुई। इसके बाद, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर दीपक कुुमार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान पवन त्यागी, मनीष गुर्जर, अय्यूबी मार्शल, शमशाद, पंकज पंवार, मोहम्मद शमसुद्दीन, नीरज चौहान, महिला प्रकोष्ठ की ब्लाक अध्यक्ष आरती देवी, जमीर तनवीर, निखिल चौधरी, श्रवण त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर से होकर गुजरी यात्रा
मुजफ्फरनगर। भाकियू की ट्रैक्टर यात्रा के कारण नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। मंसूरपुर और रामपुर चौराहे पर यातायात बाधित रहा। प्रशासन ने यात्रा को बाईपास निकालने का आग्रह किया था, मगर किसान ट्रैक्टर यात्रा को लेकर शहर से होकर गए। यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सदर हेमंत कुमार सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन

रामपुर चौराहे पर स्वागत
छपार। सहारनपुर से आई ट्रैक्टर यात्रा का रामपुर चौराहे पर भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। छपार के ग्राम अध्यक्ष तोसीन त्यागी की ओर से शर्बत की व्यवस्था कराई गई। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, इकराम, शराफत, इमरान, मेहरबान बहार आलम, बबलू त्यागी, शीशपाल, काला, ओमपाल त्यागी बूटा सिंह ने भी स्वागत किया तथा काफिले के साथ कूच कर गए।

छपार हाईवे पर जाम लगाकर एसडीएम सदर व सीओ सदर के सामने पुतला फूंकते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें