फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी थाने में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी थाने में दिया धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुरकाजी थाने पर धरना दिया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। चेतावनी दी कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कि गई तो आंदोलन किया जाएगा। सीओ सदर द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देने पर धरना समाप्त कर दिया गया।
25 जून को कस्बे से एक किशोरी को दूसरे वर्ग का युवक बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने 27 जून आरोपी के परिजनों व सहयोगी आदि पांच लोगों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने बिजनौर से आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को भी बरामद कर लिया था। जबकि हिरासत में लिए गए अन्य सभी लोगों को थाने से ही छोड़ दिया था। जिससे बजरंग दल और भाजपा नेता नाराज हैं। छोड़े गए लोगों को जल्द गिरफ्तार नहीं करने पर थाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे पाल शिव मंदिर पुरकाजी से बजरंग दल के जिला संयोजक पीयूष राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि पुलिस सभी दोषियों पर कार्रवाई करें। करीब एक बजे सीओ सदर हेमंत कुमार धरनारत लोगों के बीच पहुंचे और चार दिन में मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध व जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर बजरंग दल की तरफ से अपनी मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सीओ सदर को देकर धरना समाप्त कर दिया गया। मौके पर अनूप कुमार, सोनवीर, पुनीत ठाकुर, पंकज दीप, अजय कुमार, युगांतर पुंडीर, हिमांशु, रवि पाल, अंकुर शर्मा, अंकित पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें