फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे पर विद्युत मीटर लगाने का विरोध, हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बिजली चोरी रोकने के लिए नगर में पुन: शुरू किए गए विद्युत खंभे पर मीटर लगाने के कार्य का उपभोक्ताओं ने फिर विरोध किया है। आरोप है कि विद्युत निगम अधिकारी बिना किसी आदेश के यह कार्य कर रहे हैं। आदेश की कॉपी दिखाए जाने पर वह अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। विरोध के चलते अधिकारियों को बीच में ही कार्य रोकने पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओर से बिजली चोरी पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत घरों के बाहर लगे मीटरों को विद्युत पोल पर लगाए जाने का अभियान शुरू किया गया है। बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता रोबिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में निगम कर्मचारी मोहल्ला किला पर पहुंचे और मीटरों को विद्युत पोल पर लगाने लगे। जिसका वहां मौजूद लोगों ने धार्मिक भेदभाव अपनाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया, साथ ही अधिकारियों से मीटरों को घरों से हटाए जाने संबंधी आदेश दिखाने को कहा। इसको लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विरोध के चलते कार्य बीच में ही रोकना पड़ा। यहां निगम की उक्त कार्रवाई का पहले भी विरोध हो चुका है। रोबिन शर्मा का कहना है कि शासनादेश पर मीटर विद्युत पोल पर लगाए जा रहे हैं।
एक जनप्रतिनिधि के पुत्र सहित 3 पर होगी एफआईआर
देवबंद। विद्युत पोल पर मीटर लगाने के कार्य का विरोध करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। विद्युत निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में अधिकारियों की तरफ से एक जनप्रतिनिधि के पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

पीएसी बल को साथ लेकर होगा कार्य
देवबंद। सूत्र बताते हैं कि विद्युत निगम अधिकारियों ने डीएम सहित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर विरोध के संबंध में अवगत कराया है, साथ ही कार्य को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पीएसी की मांग की गई है। माना जा रहा है कि अब निगम अधिकारी पुलिस बल को साथ लेकर कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें