फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम लकड़संधा में किया पौधरोपण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पर्यावरण को दूषित होने से बचाना होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ चरथावल। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गांव लकड़संधा में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना है हम सभी को पौधरोपण करना होगा। इस कोराना काल में ऑक्सीजन की महत्ता सभी की समझ में आ गई है। हमें पेड़ लगाने होगे और पर्यावरण को दूषित होने से बचाना होगा। अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, ताकि हम आने वाले भविष्य व पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ्य वातावरण छोड़ कर जाए।
विज्ञापन

डीएम ने चरथावल क्षेत्र के ग्राम लकडसंधा, दधेडूखुर्द में उप स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पीएचसी के सामने पडे़ कूडे़ को उठवाने के निर्देश दिए। दधेडू में ग्रामीणों ने पाइप लाइन फटने से जल भराव की समस्या बताई। डीएम ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को पूर्ण क्षमता के साथ क्रियाशील किया जाए। डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल पर भी जाकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, एडीएम अमित सिंह, सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, एडीओ राजेंद्र कुमार, कानूनगो प्रवीण कुमार, ईओ मनोज यादव ,ग्राम प्रधान राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें