फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सवा करोड़ की संपत्ति हड़पी, धर्म परिवर्तन कराने का प्रयासस

विज्ञापन
शाहपुर थाना पुलिस ने पकड़े आरोपी फोटो संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के छह लोगों ने शादी का झांसा देकर व नशा कराकर किनौनी निवासी अविवाहित 52 वर्षीय व्यक्ति की लगभग सवा करोड़ की संपत्ति हड़प ली।
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने के उदेश्य से उसका जबरन खतना करा दिया। पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़ित के दो वाहन, खतना में प्रयुक्त उस्तरा बरामद कर लिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि शाहपुर थाना पुलिस ने किनौनी के मूल निवासी और वर्तमान में सांझक में रहने वाले यामीन, उसके भाई गुलजार, साला तितावी के गांव अलीपुर के मूल निवासी व वर्तमान में शहर कोतवाली के मिमलाना रोड पर रहने वाले इकराम व परिचित तावली निवासी हाफिज शहनवाज व बुढ़ीना खुर्द तितावी निवासी नाई मुर्शीद को पकड़ा है। एक बाल अपचारी की भी मदद रही। किनौनी निवासी पीड़ित नरेंद्र शर्मा ने बुधवार रात में शिकायत की थी कि यामीन उसके गांव का रहने वाला है। अब वह सांझक में परिवार सहित रहता है। पीडित का कहना था कि उसके पास पौने तीन बीघा जमीन थी। शादी का झांसा देकर व नशा कराकर पौन बीघा जमीन यामीन ने अपनी पत्नी के नाम करा ली। उसकी दो बीघा जमीन भी बिकवा दी।
विज्ञापन

इस पैसे से भाई के नाम सौ गज का प्लाॅट भी करा लिया। कुछ पैसे से उसने अपना मकान बनवा लिया। एक ट्रैक्टर खरीद लिया। एक अर्टिका गाड़ी उससे खरीदवा ली लेकिन उसे अपने साले इकराम के नाम करा लिया। एक साल पहले हाफिज की मदद से नाई को बुलवा कर धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से उसका जबरन खतना करा दिया।
एसएसपी से बताया कि जांच कराकर सभी छह आरोपियों को पकड़कर पीड़ित के दोनों वाहन व उस्तरा बरामद कर लिया। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी। पीड़ित की हड़पी गई संपत्ति सीज की जाएगी।ए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें