फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां  

Fri, 10 Feb 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। पुलिस प्रशासन की टीमों ने प्रचार थमने के बाद क्षेत्रों का भ्रमण किया। शुक्रवार को बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। चुनाव से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डीएम डीके सिंह ने कहा कि चुनाव में हमारी निष्पक्षता पर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए। लोकतंत्र का यह पर्व ईमानदारी के साथ मनाया जाना चाहिए।       
विज्ञापन


प्रत्याशियों का 15 दिन से लगातार चल रहा प्रचार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। शाम पांच बजे के बाद जहां प्रचार रुक गया, वहीं प्रत्याशियों ने अंतिम समय में अपनी पूरी ताकत झोक दी है। वोटों के सौदागर भी सक्रिय हो गए हैं। प्रत्याशियों ने अपनी पूरी रणनीति एजेंट बनाने और वोटों के लिए माहौल तैयार करने में लगा दी है। जिले के समस्त 1819 बूथों पर मतदान प्रक्रिया सफल करने के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना होंगी।

इसके लिए समस्त कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को पहले से ही निर्देशित किया जा चुका है। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए वाहन आदि की व्यवस्था भी पहले ही कर ली है। चुनाव में ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव ईमानदारी और पारदर्शिता से कराने में लगा है। हम सबका का यह दायित्व है कि हमारी कार्यप्रणाली पर कोई सवाल खड़ा न करे।
विज्ञापन


चुनाव में हमें पूरी ईमानदारी से काम करना है। डीएम ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने का प्रयास करने वालों पर सीधे कार्रवाई होगी। पोलिंग बूथ के 200 मीटर की दूरी तक वोटर के अलावा कोई नहीं आएगा। प्रत्येक बूथ और गांव में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। यदि कोई किसी वोटर को धमकाने और डराने की कोशिश करेगा तो उस पर सीधे कार्रवाई होगी। एसएसपी बबलू कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें