-एमएसएमई को लेकर जिले में होगा उद्यमियों का सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न समस्याओं के समाधान की जानकारी दी।
नई मंडी के एक होटल में बैठक का शुभारम्भ चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कार्यकारिणी सदस्यों व सभी उद्यमियों के स्वागत के साथ किया। सचिव अमित जैन ने बताया कि फेसिटिलेशन काउंसिल डिलेड पेमेंट पर शीघ्र ही एक जनरल बैठक की जाएगी।
चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने बताया कि अगले माह में सीईसी बैठक मुजफ्फरनगर में कराई जाएगी, जिसमें प्रदेश और दिल्ली उत्तरांचल के उद्यमी भाग लेंगे और एमएसएमई पर आ रही समस्याओं पर मंथन होगा। आईआईए सदस्य आचमन गोयल ने फायर की एनओसी लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और किन उद्योगों को किस केटेगरी में लेनी है को विस्तार से समझाया।
आईआईए केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज केडिया ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार विलंबित भुगतान पर जानकारी दी। एसएमसी इंश्योरेंस ब्रोकर्स से आए अजय अग्रवाल व वरुण वर्मा ने जनरल इंश्योरेंस के बारे में सभी उद्यमियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
आईआईए के वाइस चेयरमैन पंकज जैन, कुश पुरी, अश्वनी खण्डेलवाल, पंकज अग्रवाल, अमित गर्ग, अनुज स्वरूप बंसल, राहुल मित्तल, समर्थ जैन, राज शाह, अरविंद मित्तल, मनोज अरोड़ा, जगमोहन गोयल, प्राचीर अरोरा, मुकुल गोयल, मनीष जैन, राकेश जैन, अनुज कुच्छल मौजूद रहे।