फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें

Fri, 19 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्यौहार पर काफी संख्या में बहनें जिला कारागार पर अपने भाइयों को राखी बंधाने के लिए सुबह ही जेल के गेट के बाहर पहुंच गईं। महिलाओं ने अधिकारियों से जल्दी मिलाई कराने की गुहार लगाई। बारिश के बीच ही महिला अपने भाइयों के प्यार में लाइन में खड़ी रही। 
विज्ञापन


सुबह ही बहने जेल में बंद अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए पहुंच गई। मिलाई का समय 12 बजे से शुरू होने के कारण महिलाएं अधिकारियों से जल्दी मिलाई शुरू कराने की गुहार लगाने लगी। जेल अधीक्षक ने कर्मचारियों को जल्दी से मिलाई शुरू करवाने के निर्देश दिए तब जाकर करीब साढ़े बारह बजे मिलाई का काम शुरू हो पाया।

जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पूरे दिन में 574 महिलाओं ने मिलाई की। इस दौरान महिलाओं ने जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। जेल के भीतर और बाहर महिलाएं ही महिलाएं नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें