फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आने वालों की सूचना दे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से आने वालों की सूचना दें प्रधान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जिले के सभी ग्राम प्रधानों से कहा है कि वह अपने गांव में विदेश से आने वाले सभी लोगों की सूचना प्रशासन को दे, जिससे इन सबकी जांच कराकर गांव को सुरक्षित किया जा सके।
उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि उनके गांव में विदेश से जो भी व्यक्ति आया है, उसकी सूचना प्रशासन को जरूर दें। यदि कोई मामला संदेहास्पद है तो उसे भी बताएं। ऐसा करने से किसी भी आने वाली मुसीबत से बचा जा सकता है। यदि किसी ने मामला छुपाया तो उस पर सीधे कार्रवाई होगी। उधर, एसएसपी अभिषेक यादव ने भी बताया कि सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में विदेश और अन्य राज्यों से आने वालों की जानकारी एकत्र कर स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश दिए है। एसएसपी ने जनपद वासियों से भी ऐसे लोगों और किसी प्रकार से बीमार होने पर स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0131-2440966 पर सूचना देने को कहा है। उल्लेखनीय है कि हाल में ही एक हजार से अधिक लोग बाहर दूसरे प्रांतों से जनपद में लौटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे से गुजरने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग होगी
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि मंगलवार से शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर आठ स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग का कार्य होगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह मजबूरी में ही घर से बाहर निकले। यह प्रयास करें कि भीड़ के बीच न जाएं। उन्होंने कहा कि चौराहे से निकलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में निजी डॉक्टरों का भी सहयोग लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें