फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा की तैयारी छोड़ युवा प्रिंस ने संभाली प्रधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सेवा की तैयारी छोड़ प्रिंस ने संभाली प्रधानी
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। शपथ के बाद गांवों के विकास का जज्बा लेकर ग्राम प्रधानों ने विकास संबंधी छह समितियों का गठन कर लिया। अहमदाबाद में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवा प्रिंस सिंघल ने हैबतपुर की कमान संभाल ली। उन्होंने सदस्यों से गांव के विकास में सहयोग करने की अपील की। वहीं, ब्लॉक के सबसे बुजुर्ग प्रधान दयानंद इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लोकेश कुमार ने समितियों का गठन कर गांव के विकास का संकल्प लिया।
हैबतपुर के लोगों ने 27 वर्षीय प्रिंस को प्रधानी की बागडोर सौंपी है। बृहस्पतिवार को चुने वार्ड मेंबरों की पहली बैठक ली। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज शर्मा के निर्देशन में सदस्यों को विभिन्न कमेटियों का गठन किया। कहते हैं कि ग्रामीणों ने कम उम्र के बावजूद जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। तालाब और नालों की सफाई कराई जाएगी और सुंदरीकरण कराया जाएगा। सदस्य डाल चंद, मिमलेश, मुकेश, संदीप, ममता, फिरोज हैदर, शकील, प्रदीप, सरताज और किरनपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर स्थित बिरालसी गांव है। गांव के इंटर कॉलेज में लोकेश कुमार प्रधानाचार्य पद से रिटायर होने के बाद प्रधान बने हैं। बकौल उनके बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। हर घर में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना प्राथमिकता में है। ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार की मौजूदगी में पहली खुली बैठक हुई। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित नियोजन एवं विकास, शिक्षा, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण, प्रशासनिक और जल प्रबंधन समितियां गठित कर दी है। चुने सदस्यों से उनके वार्डों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और कोविड़ बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें