एसडी डिग्री कालेज में लम्बी कूद में प्रतिभाग करती डायट की छात्रा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डायट के प्रिंस, सेंट आरसी की शिखा चैंपियन
मुजफ्फरनगर। अंतर संस्थानीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो के पुरुष वर्ग और महिला कबड्डी में डायट की टीम विजयी रही। इसी के साथ प्रतियोगिता का समापन हो गया। डायट के प्रिंस वर्मा और सेंट आरसी शामली की शिखा चैंपियन बने।
एसडी कॉलेज के मैदान में चली प्रतियोगिता के अंतिम दिन खो-खो पुरुष वर्ग में डायट प्रथम, एसडी मैनेजमेंट द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो बालिका वर्ग में बालाजी कॉलेज प्रथम, एसडी मैनेजमेंट द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी महिला वर्ग में डायट प्रथम, दीनदयाल कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में श्रीराम कॉलेज एंव लार्ड शिवा संयुक्त रूप से विजयी घोषित हुए। बालिका वर्ग में डायट प्रथम, एसडी मैनेजमेंट द्वितीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में लार्ड शिवा के अरुण चौधरी प्रथम, डायट के प्रिंस वर्मा द्वितीय और उज्ज्वल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सपना, दीपाली, शिखा ने क्रमश: स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में पुरुष वर्ग में आसिफ, विपिन कुमार, तालिब क्रमश रहे। बालिका वर्ग में शिखा, प्रिया, विधि बालियान ने अपनी कामयाबी का डंका बजाया। लंबी कूद में प्रिंस वर्मा, नदीम, रजत ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में रुचि, सरिता, तनुष्का ने बाजी मारी डायट के प्रिंस वर्मा और सेंट आरसी शामली की शिखा चैंपियन बने। विजेताओं को डायट प्राचार्य भीम सिंह ने प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए।