मंसूरपुर में खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोनिका और निशांत बने चैंपियन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। अकॉर्ड स्पोर्ट्स स्टेडियम में चले ग्रामीण खेल महोत्सव का समापन हो गया। सीनियर वर्ग में लड़कियों में सोनिका तथा लड़कों में निशांत ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को हराकर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बना। विजेताओं को कार्यक्रम के अतिथि समाजसेवी दिनेश जैन, दिल्ली से आए क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अतीक तथा आयोजक मोहम्मद नबील के द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
ग्रामीण खेल महोत्सव में 20 से अधिक गांव के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। लड़कियों में सोनिका ने ऊंची कूद, लंबी कूद एवं दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों में गांव नोना के निशांत ने ऊंची कूद, लंबी कूद एवं दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में लंबी कूद में मनीष कुमार तथा बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम स्थान पर रही। खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में गांव सोंटा की टीमें प्रथम स्थान पर रही। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सहारनपुर की टीम ने बिहारी की टीम को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंपायर मास्टर नीटू, मोहम्मद आबिद ,राहुल कुमार राजीव राठी रहे। आयोजन में फहीम प्रधान, मोहम्मद गुफरान, मास्टर रजनीश कुमार, मोहम्मद नबील, नेपाल सिंह का योगदान रहा।