फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधानों का सम्मान गर्व की बात

विज्ञापन
सोहंजनी तगान की प्रधान रुचि उर्फ सलोनी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
महिला प्रधानों का सम्मान गर्व की बात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। गांव सोंहजनी तगान की प्रधान रुचि उर्फ सलोनी राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस पर डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा सम्मानित होने पर गर्व महसूस कर रही हैं। उनका कहना है कि शासन प्रशासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को वह पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाती हैं। प्रशासन द्वारा सम्मानित करने पर कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। गांव के विकास के लिए इसी उत्साह से कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा गांव में कराए गए कार्य को देखकर सम्मानित किया जाना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। गांव में कोरोना वायरस की रोकथाम को फॉगिंग, सैनिटाइज कराया गया है। गांव में स्वास्थ्य केंद्र में प्रशासन की योजना के अनुसार आपातकाल की स्थिति के लिए छह बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उधर, गांव नरा की प्रधान पिंकी सैनी को भी डीएम ने सम्मानित किया है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन ने उनकी मेहनत व कार्य को पहचाना यह उसके लिए बड़ी खुशी की बात है। इस सम्मान के हकदार ग्रामीण है। इससे अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

नरा गांव की प्रधान पिंकी सैनी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें