फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में 40 रुपये बढ़े टमाटर के दाम

विज्ञापन
सब्जी मंडी में टमाटर बेचता दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
10 दिन में 40 रुपये बढ़े टमाटर के दाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दाल और सब्जियों में टमाटर का स्वाद अब महंगा हो गया है। बीते करीब दस दिनों में ही टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अब स्थानीय टमाटर बाजार में नहीं आ रहा है। बाहर से आने तथा डीजल महंगा होने के कारण भी सब्जियों के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन

बाहर से आपूर्ति होने वाली सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय टमाटर की सप्लाई खत्म हो गई है। इसके चलते टमाटर बड़ी मंडियों से आ रहा है। साथ ही आपूर्ति भी कम है। इसलिए इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नगर की सब्जी मंडी के विक्रेता सुनील कुमार ने बताया कि दस दिन पहले टमाटर 20 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था जो अब 60 रुपये किलो हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के रेट बढ़ रहे हैं। कुछ सब्जियां अभी स्थानीय आ रही हैं। बड़ी मंडियों से आने वाली सब्जियों के दाम बढ़े हैं। सब्जी विक्रेता विनोद सैनी बताते हैं कि शिमला मिर्च भी 60 और फ्रांस बींस भी 60 से 80 रुपये किलो तक बिक रही है। आलू भी 125 रुपये धड़ी तक हैं। स्थानीय सब्जियों के दाम कम हैं। अभी तौरी, लौकी, टिंडा, करेला, भिंडी आदि सब्जियां 20 रुपये किलो तक बिक रही हैं।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम...
सब्जी दाम (प्रति किलो)
टमाटर 60
शिमला मिर्च 60
अरबी 40
गाजर 40
बींस 60-80
कटहल 40
परवल 40
करेला 20
लौकी 20
भिंडी 20
तोरी 20
बैंगन 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें