गांधी नगर में राज्यमंत्री के आवास पर सात्वना देते मंत्री सुरेश राणा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शोक संवेदना व्यक्त की
मुजफ्फरनगर। व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के पिता रमेशचंद अग्रवाल के निधन पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शोक जताया है। गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंच कर संवेदना प्रकट की और उन्हे सांत्वना दी। राणा ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, खतौली विधायक विक्रम सैनी, देवव्रत त्यागी, वीरपाल निर्वाल, रामकुमार सहरावत, सरदार सुखदर्शन बेदी, राजकुमार छाबड़ा, राजीव गर्ग, रमेश खुराना, प्रवीण शर्मा, विजय सैनी, सुषमा आदि रहे।