फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुकदमा वापस लेने का बनाया दबाव, टोल कराया दस मिनट फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-टोल प्लाजा संचालकों को हुआ 25 हजार का नुकसान, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहाना/मुजफ्फरनगर। रोहाना में टोल प्लाजा पर टोल न देने व बैरियर तोड़ कर फेंकने वाले लोगों ने वापस लौटते समय भी टोल नहीं दिया। मामले में दर्ज कराए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाकर दो दर्जन लोगों ने हंगामा कर दस मिनट टोल फ्री करा दिया।इससे टोल प्लाजा संचालकों को 25 हजार का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की वीडियो वायरल हुई है।


रोहाना टोल पर एक ही दिन में दो बार मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। दोनों घटनाएं दो दिन पहले की हैं। मारपीट व टोल का बैरियर तोड़ने के बारे में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस बारे में आरोपियों के रिश्तेदार देवबंद के गांव रणखंडी निवासी लोगों को जानकारी मिली तो शाम के समय दर्जन भर लोग टोल पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोगों ने वहां हंगामा किया। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए टोल प्लाजा में आग लगाने की धमकी दी। टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़ कर टोल फ्री करा दिया। लगभग दस मिनट तक टोल फ्री रहने से लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ। टोल मैनेजर ने यह मुकदमा भी शहर कोतवाली में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह था मामला-
दो दिन पहले जमना नगर हरियाणा निवासी लगभग दस युवक शहर कोतवाली के गांव कछौली में शादी में गए थे। इन युवकों ने टोल न देकर टोल प्लाजा के कर्मचारी योगेश से मारपीट की थी। साथ ही टोल का बैरियर तोड़ कर फरार हो गए थे। मुकदमा दर्ज कराया गया। उधर, वापसी में भी टोल नहीं दिया था। मामले में टोल मैनेजर रविंद्र पाल सिंह ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपियों के रिश्तेदारों ने टोल फ्री कराया।

इन्होंने कहा-
सीओ सिटी राजू कुमार साव का कहना है कि इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें