फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की पेंटिंग देख अभिभूत हुए महामहिम

Wed, 15 Nov 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को छात्र हर्षवर्धन की बनाई पेंटिंग भेंट करती प्रधानाचार्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला और उन्हें अपनी पेंटिंग भेंट की। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलने के लिए सात विद्यार्थियों का चयन किया गया था। कोहरे में सड़क दुर्घटना में घायल होने की वजह से कक्षा 11 का छात्र हर्षवर्धन नहीं जा पाया। उसकी बनाई पेंटिंग संस्था की ओर से महामहिम को भेंट की गई। एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना के निर्देशन में छह विद्यार्थियों राघव तायल, अक्षत वर्मा, रागिनी मित्तल, टिया, गरिमा गुप्ता, स्नेहा त्यागी का ग्रुप बाल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला। देशभर से 90 स्कूलों के ग्रुप को महामहिम से मुलाकात के लिए चुना गया था। नई दिल्ली में बाल दिवस समारोह के बाद चयनित विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति को अबजूर खान एवं टिया द्वारा बनाया गया पोट्रेट तथा रागिनी मित्तल ने ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए।
विज्ञापन
प्रिंसिपल चंचल सक्सेना ने ग्रुप के साथ नहीं आ पाए कक्षा 11 के छात्र हर्षवर्धन की बनाई पेंटिंग भेंट की। गौरव के क्षणों की अनुभूति बच्चों के लिए मुस्कान बन गई। राष्ट्रपति कोविंद के हाथों में अपनी पेंटिंग देख हर्षवर्धन फूले नहीं समा रहे हैं। वैसे उनके मन में दिल्ली नहीं जा पाने की टीस है, क्योंकि कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया था। प्रिंसिपल और फाइन आर्ट की टीचर कविता गुप्ता खुद घायल हर्षवर्धन की हिम्मत बढ़ाने हास्पिटल पहुंची थीं। दुर्घटना में होनहार छात्र को 14 टांके लगे थे। राष्ट्रपति को भेंट की गई पेंटिंग में भारत की ऐतिहासिक धरोहर के साथ सांप्रदायिक एकता, शांति और समृद्धि को दर्शाया गया है। ग्रुप में शामिल बच्चों का नईमंडी स्थित एसडी पब्लिक में स्वागत किया गया। छह दिन में बनाई थी पेंटिंग मुजफ्फरनगर। बचपन से चित्रकला में निपुण छात्र हर्षवर्धन ने राष्ट्रपति के लिए बनाई गई पेंटिंग में छह दिन का वक्त लगाया। संतोष विहार निवासी यज्ञदत्त आर्य के पुत्र हर्षवर्धन ने सम्मान का श्रेय प्रिंसिपल चंचल सक्सेना, शिक्षिका कविता गुप्ता को दिया है। कैनवास पर उकेरी गई कृति में एक्रेलिक रंगों का प्रयोग किया। पेंटिंग बनाने में साथी छात्र प्रखर अग्रवाल, अमान अंसारी, अभिनव पांचाल, कर्ण और छात्रा आस्था की मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें