फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकॉर्ड क्लब ने क्रिकेट मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एकॉर्ड क्लब ने क्रिकेट मैच जीता
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को पूल बी में एकॉर्ड क्लब ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच अब्दुल रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लीग में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने पहले बैटिंग कर 25 ओवर में 146 रन बनाए। सर्वाधिक 57 रन की शानदार पारी हर्षित राठी ने खेली। इसके बाद हिमांशु ने 44 रन का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज जल्दी विकेट खोकर चलते बने। आमिर तीन और सादिक तथा आशीष ने 2-2 विकेट लिए। 25 ओवर में 146 रन बनाने के लिए 57 रन पर आशीष और शिवशबी के विकेट खोने के बाद एकॉर्ड क्लब मंसूरपुर ने इसके बाद विकेट नहीं खोया। अब्दुल 62 और अली 29 ने पारी के 23 वे ओवर में अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला कर 4 अंक भी हांसिल करा दिए। मंसूरपुर की लीग में यह पहली जीत थी। मैच के अंपायर अरशद और शुभम तायल तथा स्कोरर नीलांश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें