मोरना। शुकतीर्थ में ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले की तैयारियां अभी अधूरी हैं, जबकि मेले का शुभारंभ शुक्रवार को आरती के साथ होगा। मुख्य स्नान 25 मई को होना है लेकिन गंगा घाट पर अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं।
जिला पंचायत की ओर से आयोजित इस मेले के लिए गंगा घाट पर जगह-जगह सिल्ट जमा है। स्नान घाटों की सीढ़ियों पर भी मिट्टी जमी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। गर्मी के कारण गंगा का जलस्तर काफी कम हो गया है।
इसके अतिरिक्त, सीएनडीएस ने आरती स्थल बनाने के लिए गंगा घाट पर जेसीबी से एक बड़ा गड्ढा खोद दिया है। यह गड्ढा सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत हुई है और तैयारियां शीघ्र पूरी कर ली जाएंगी।