फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव की तैयारियां तेज: पांच जनवरी तक आचार संहिता लागू, कलक्ट्रेट में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू

Thu, 10 Nov 2022 12:33 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां पांच जनवरी तक आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं गुरुवार यानी आज से कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
होर्डिंग उतरवाए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में पुलिस-प्रशासन ने खतौली विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग कराई गई। एडीएम प्रशासन के न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। एसडीएम खतौली जीत सिंह राय को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। गुरुवार यानी आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह और सिविल लाइन थाना प्रभारी बृजेश शर्मा ने कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था परखी। नामांकन के लिए तैयारियां की गईं। अधिकारियों ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। यहां पर बैरिकेडिंग कराई गई। नामांकन कक्ष की ओर वाहनों का आवागमन नहीं होगा। 

एसडीएम खतौली एवं चुनाव अधिकारी जीत सिंह राय ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर और नामांकन फार्म वापसी 21 नवंबर को होगी। पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत का ऐसा अंत, कांप उठा लोगों का कलेजा, इस हालत में मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें,तस्वीरें

विज्ञापन

पांच जनवरी तक आचार संहिता लागू
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। खतौली विधानसभा के उप चुनाव, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस, क्रिसमस-डे, गुरु गोविंद सिंह जयंती और नव वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर आचार संहिता लगाई गई है। जनपद अति संवेदनशील है। छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर कई बार सांप्रदायिक रूप से विवाद उत्पन्न होते रहे हैं। ऐसे में जनपद के 21 थाना क्षेत्रों में आदेश लागू रहेंगे। पांच जनवरी तक के लिए आचार संहिता लगाई गई है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर : अवारा कुत्ते ने इंस्पेक्टर का किया ऐसा हाल, चार घंटे तक चली हाथ की सर्जरी, देखिए तस्वीरें

खतौली में बिना पास के नहीं चलेंगे प्रचार वाहन
खतौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के दौरान बिना सक्षम अधिकारी के वाहन पास जारी कराए प्रचार वाहन नहीं चलाएगा। चालक और वाहन स्वामी का विवरण विंड स्क्रीन पर चस्पा करना होगा। ऐसे वाहनों पर होने वाला व्यय निर्धारित पंजिका में दिन प्रतिदिन अंकित करेगा। कोई भी प्रत्याशी प्रचार प्रसार के लिए किसी सार्वजनिक स्थान पर किसी प्रकार के बैनर, पोस्टर, झंडी नहीं लगाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें